कोविड-19 टीकाकरण का तीन चरणों में होगा समापन: सीडीओ

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम, टीकाकरण के लिए एईएफआई रूम का गठन

गाजियाबाद। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में टीकाकरण की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देशन में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागर में मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने कहा जिले मेें कोविड-19 टीकाकरण का तीन चरणों में समापन होना है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डाला। डॉ. विश्राम के मुताबिक जिलेभर में टीकाकरण का काम तीन चरणों में होना है। प्रथम चरण में राजकीय एवं निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व सुपरवाईजर को दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स यानी केंद्रीय पुलिस विभाग, सशस्त्र बल, होमगार्ड, जेल कर्मचारी, आपदा प्रबंधन और नगर पालिका के कर्मचारी और तीसरे चरण में 50 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिक एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण हेतु 11 लाख सिरींज प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी कोल्ड चेन प्वाइंट्स पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। टीकाकरण हेतु चिन्हित सत्र स्थलों पर मेडिकल वेस्ट रखने के लिए लाल एवं काले रंग के बैग का प्रयोग होगा। जनपद स्तरीय एक वैक्सीन स्टोर स्थापित किया गया है। पहले चरण के राजकीय एवं निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य कर्मियों को सूची बनाकर विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। टीकाकरण सत्र स्थलों को चिन्हित,सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मी, होमगार्ड को तैनात किया गया। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन,टीकाकरण के लिए एईएफआई रूम का गठन किया गया। जिले में कोल्ड चेैन लॉजिस्टिक के तहत वैक्सीन स्टोर एक,ब्लॉक स्तर वैक्सीन स्टोर- 29, आईएलआर-48 है, इनमें 44 पुराने और 4 नए है,डीप फ्रीजर-56,वैक्सीन कैरियर-2540 है,इनमें 450 नए है,आईस पैक-11495 है। इसके अलावा एईएसफआई के तहत जिले में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में एक एईएफआई समिति का गठन किया गया हैं। चिन्हित टीकाकरण पर सीसीटीवी कमैरे,बिजली,जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थलों पर मेडिकल वेस्ट के लिए लाल व काले रंग के बैग ओर कचरे के लिए थैले का प्रयोग किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए 11 लाख सीरिंज प्राप्त हो चुकी हैं। इसमें पुलिस,महिला बाल विकास,अल्पसंख्य क विभाग,नगर निगम, रेलवे, पीडब्ल्यूडी, पंचायती राज, होमगार्ड,पैरामिलिट्री फोर्स,आईएमए,नर्सिंग होम,कॉलेज,रोटरी क्लब, मदरसा, राजनीतिक दल,धर्म गुरूओं आदि का सहयोग लिया जाएगा। टीकाकरण के लिए अतिरिक्त बेड आरक्षित किए जाए। सीडीओ को सीएमओ ने अवगत कराया कि टीकाकरण के लिए तीन कमरे आरक्षित किए जाएंगे। जहां पर उचित दूरी का पालन करते हुए हैंड सेैनेटाइजर,मास्क आदि सामग्री उपलब्ध रहेगी। सीडीओ ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने चिकित्सा इकाई में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए। बैठक में सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता,एडीएम एलए कमलेश चंद्र वाजपेयी,जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.विश्राम सिंह, डब्ल्यूएचओ, यूनीसेफ, यूएनडीपी, पुलिस, आईसीडीएस और आईएमए चिकित्सक इत्यादि उपस्थित रहे।