गाजियाबाद। सिख यूथ गाजियाबाद (एसवाईजी) ने कोटा (राजस्थान) में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी प्रतिभाशाली छात्र मनजोत सिंह की हत्या की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर सोमवार को देश के गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम विवेक श्रीवास्तव को सौंपा। जिसमे जल्द से जल्द हत्या की सीबीआई द्वारा जांच शुरू हो और दोषियों को पकड़ कर सख़्त से सख्त सजा दिलवाई जाए। जिससे मनजोत व उसके परिवार वालों को न्याय मिल सके। सिक्ख यूथ का ज्ञापन मनजोत सिंह के मामा सिमरन दीप सिंह द्वारा डीएम को दिया गया। मनजोत के परिवार के साथ सारा सिख समुदाय खड़ा है। सरदार एसपी सिंह ने कहा मनजोत पढ़ाई के लिए राजस्थान के कोटा शहर में कोचिंग कर रहा था। कुछ दिन पूर्व उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी।

उसके कमरे में हाथ पैर बंधी लाश मिली, जिसे वहां के प्रशासन ने आत्महत्या बताते हुए मुकदमा दर्ज किया। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सरासर नाइंसाफी है। श्री गुरु सिंह सभा ने मांग करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार इस मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष कार्यवाही करे और मामले के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न दोहराई जाए और पीडि़त छात्र की मौत से परेशानी उसके अभिभावकों को इंसाफ मिले। इस अवसर पर सिमरन दीप सिंह, सरदार एसपी सिंह, गगनदीप सिंह, कवलजीत सिंह सिक्का, रमनदीप सिंह वालिया, रूपिन्दर सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरमीत सिंह, मुखमिन्दर सिंह, मन्नी रियाड, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, करमजीत सिंह, दलजीत सिंह टिम्मी, अरविन्दर सिंह, जसमीत सिंह व तजिन्दर सिंह लवली आदि उपस्थित थे।















