गाजियाबाद। श्रम विभाग द्वारा मैसर्स साई राम ब्रिक फील्ड बादशाहपुर सिरोली लोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शिव नारायण, राजबहादुर, भट्टा एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्बू चौधरी, महेश प्रधान, नानक प्रधान, घनश्याम, अमित, धर्मपाल चौधरी, जगवीर, जगत, रामकुमार, पप्पू व अरविंद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्रम कल्याण परिषद द्वारा संचालित गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना, ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना, दत्तोपंत ठेंगड़ी मृतक अंत्येष्टि सहायता योजना, राजा हरिश्चंद्र मृतक आश्रित सहायता योजना एं डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना के अलावा महिलाओं से संबंधित अधिनियम-2013 एवं मातृका हितलाभ अधिनियम-1961 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 515 निर्माण श्रमिकों के पंजीयन किए गए एवं निर्माण श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन/नवीनीकरण के लिए 31 मार्च 2021 तक निशुल्क होने की जानकारी दी गई।
















