भाजपा पार्षद के विकास ने बदली क्षेत्र की तस्वीर

इंटर लॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ

गाजियाबाद। वार्ड-72, वैशाली में लगातार हो रहे विकास कार्यो से वार्ड की तस्वीर बदल गई है। यहां के विकास कार्य की बदौलत ही भाजपा पार्षद की अगली जीत भी निश्चित है। क्षेत्र के विकास को लेकर पार्षद बेहद गंभीर है। पार्क के सौंन्दर्र्यकरण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य कराने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। जनपद के सभी वार्डो की अगर विकास कार्यो की तस्वीर देखी जाए तो वार्ड-72 की तस्वीर सबसे बेहतर है। अब वह चाहें साफ-सफाई की बात हो या फिर विकास कार्यो की। इसके अलावा क्षेत्र की समस्याओं का समय-समय पर पार्षद संज्ञान भी लेते रहते है। जिससे क्षेत्र के लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा कौशांबी सी ब्लॉक रोड के दोनों तरफ इंटर लॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ कराया गया।construction work started संघचालक मक्खन लाल द्वारा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने पार्षद को फूलों की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समाजसेवी दीपक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, सुनील गांधी, सीएस गुप्ता, केएस त्रिपाठी, राजेंद्र गोयल, हरि दा, विवेक उपाध्याय, डीके जैन, शिव शंकर उपाध्याय, बीके सिंह, रविंदर जैन, अमित एरन, रघु मंडल, सीएल भट्ट सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित हुए।