श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भक्त हो हुए भाव-विभोर

गाजियाबाद। सुभाष पार्क श्याम पार्क एक्सटेंशन में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को गौ भक्त पंडित रोहित शास्त्री महाराज (चित्रकूट धाम) ने वामन अवतार एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। यह जानकारी पूर्व पार्षद कुसुम सिंह एवं एसपी सिंह ने बताया भगवान श्री कृष्ण के जन्म के समय सभी श्रोता झूमने और नाचने लगे। सुमधुर भजनों के साथ कथा श्रवण करने भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। वामन अवतार की कथा में बताया कि भगवान ने राजा बलि से दान में तीन ही पग मांगा। प्रभु ने पहले पग में राजा बलि का मन नापा, तो दूसरे में पूरी सृष्टि यानी धन को नाप दिया। जब तीसरे पग की बारी आई, तो राजा बलि भी मूक हो गए।

तब उनकी पारी आगे आई और राजा बलि को अपना तन भगवान को अर्पित कर देने की बात कही। इस तरह राजा बलि ने तन, मन व धन भगवान के चरणों में अर्पित कर दिया। श्री राम कथा का वर्णन करते हुए मनुष्य को उनके जीवन चरित्र का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया पार्क के अंदर व्यास जी बहुत ही सुंदर कथा का वाचन किया। अपार जनसमूह भक्त आ रहे है। रोज बैठने की व्यवस्था लगातार बढ़ती जा रही है। भक्तगण आगे बढ़कर के रोज कथा में हिस्सा ले रहे हैं। रोज जजमान नए-नए बनने के लिए अपना नाम दे रहे हैं। पंडित जी को दोनों टाइम का भोजन की व्यवस्था प्रसाद की व्यवस्था स्वयं लोग खुद आगे बढ़-चढ़कर कर कर रहे हैं।