धार्मिक स्थलों के बाहर नहीं दिखेगी गंदगी, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

गाजियाबाद। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर नगर निगम भी आवश्यक तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम ने धार्मिक स्थलों के आस-पास स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगरायुक्त डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर धार्मिक स्थलों के आस-पास साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। पांचों जोनों में स्थित धार्मिक स्थलों के बाहर सफाई के साथ-साथ फागिंग करने के निर्देश दिए। जिस पर समस्त जोनों के एसएफआई टीम के साथ बेहतर कार्यवाही में जुटे गए हैं। मंदिरों के बाहर सफाई व्यवस्था, चुने इत्यादि की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए।

ताकि मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था बनी रहे, देवी मंदिर दिल्ली गेट, मोहन नगर मंदिर, प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर इसके अलावा अन्य धार्मिक स्थलों पर भी सभी निगम की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए निर्देशित किया। जिसके तहत जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े-करकट को एकत्रित कर उनका निस्तारण कराया गया। शारदीय नवरात्र एवं अगामी त्योहार के चलते नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जा रहा है। नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने कहा कि त्योहारों के इस माह में बाजारों की सफाई व्यवस्था को सुचारू रुप से किया जाए। साथ ही बड़े स्तर पर बाजारों की सफाई का पूर्ण ध्यान रखा जाए। सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी नगर निगम के इस कार्य में अपना सहयोग दें।

शहर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात अपना कार्य कर रहे है। लेकिन बिना आप सबके सहयोग से यह कार्य पूर्ण नही हो सकता। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में निगम के साथ जनभागेदारी भी जरुरी है। बिना जन सहयोग के कोई भी कार्य पूरा नही हो सकता। अपने प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रख कर स्वच्छता में सहयोग करें। नगर आयुक्त ने धार्मिक स्थलों के साथ-साथ शहीद स्थलों पर भी 2 अक्टूबर पर्व पर विशेष सफाई बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग मंदिर परिसरों में सफाई व्यवस्था के साथ-साथ फागिंग का कार्य कर रहा है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग निगम को मिल रहा है।