वैश्य समाज की बैठक में अगामी चुनाव पर चर्चा

-अब चुप नही रहेगा ट्रांस हिंडन का वैश्य समाज: प्रदीप गुप्ता

गाजियाबाद। वैश्य जागरुक मंच ट्रांस हिंडन की बुधवार को इंदिरापुरम स्थित गुप्ता एसोसिएट इंदिरापुरम पर मीटिंग हुई। जिसमें समस्त ट्रांस हिंडन के वैश्य अग्रवाल समाज के मुख्य लोग शामिल हुए। प्रदीप गुप्ता ने कहा वैश्य जागरुक मंच ट्रांस हिंडन का वैश्य समाज का सबसे बड़ा मंच है, जिसमें ट्रांस हिंडन की समस्त अग्रवाल समितियों के मुख्य लोग जुड़े हुए हैं। इस मंच का उद्देश्य किसी विशेष परिस्थितियों में, जैसे कोरोना काल में या आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से समाज के समस्त लोगों को एक करके, समाज के लिए उचित निर्णय लेना है। मीटिंग में मुख्य रूप से चुनाव के संबंध में चर्चा रही। वैश्य समाज, हमेशा ही, देश हित में साथ खड़ा है। परंतु कोई भी राजनीतिक दल समाज के किसी भी व्यक्ति को बरगला नहीं सकता ना ही समाज का कोई व्यक्ति किसी प्रलोभन में आने वाला है। समाज सच्चाई के साथ है और सही व्यक्ति को और (सही पार्टी) को अगर टिकट दिया जाएगा तो ट्रांस हिंडन का वैश्य समाज जागरुक मंच, समाज के प्रत्येक व्यक्ति से उसी को वोट डालने की अपील करेगा।

उन्होंने कहा दूसरे समाज का मानना है कि आज गाजियाबाद में ट्रांस हिंडन एरिया में समाज के शहर से भी ज्यादा व्यक्ति रहते हैं। इसलिए आज स्थितियां बदल गई है, टिकट देते हुए कोई भी राजनीतिक दल वैश्य समाज को अनदेखा ना करें, वैश्य समाज की निगाह इस बात पर भी है कि हमेशा की तरह बड़ी पार्टियां टिकट देते समय गाजियाबाद की सीटों में, 2 सीटें ब्राह्मण समाज को (शर्मा बिरादरी, तथा त्यागी बिरादरी) को दी जाती है। जबकि आज वैश्य समाज का आंकड़ा ब्राह्मण समाज से कहीं ज्यादा है। इसके बाद भी वैश्य समाज हमेशा चुप रहता है परंतु समय रहते राजनीतिक पार्टियों को टिकट बांटते समय अपने निर्णय में सुधार कर लेना चाहिए। मीटिंग में आईडी मित्तल, श्रवण गर्ग, नरेश जिंदल, अनिल जैन, शिव मित्तल, आशु गुप्ता, सचिन सिंघल, विनीत सिंघल, धीरज अग्रवाल, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संजय रस्तोगी, समीर अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।