बेटियों को आत्मनिर्र्भर बनाने के लिए वितरित की सिलाई मशीन

गाजियाबाद। यदि हम आत्मनिर्भर हैं और जरूरतमंदों के लिए कुछ करने की स्थिति में हैं तो अवश्य करना चाहिए। हमारा एक छोटा सा प्रयास दूसरों के जीवन का सहारा बन सकता है। जिससे महिलाओं की दशा में सुधार होगा और वह सशक्त होंगी। यह बातें एक नई राह पगडंडियां फाउंडेशन द्वारा बेटी दिवस के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बच्ची को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पाण्डेय ने कही। उन्होने कहा सिलाई सीखने के बाद वह कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकती हैं। 6 लड़कियां जिन्होंने सिर्फ पांचवीं तक पढ़ाई की है। उन्हें आगे पढ़ाने की जिम्मेदारी संस्था ने स्वयं लिया है। बेटियों की पढ़ाई का खर्चा संस्था स्वयं वहन करेगी  एवं उसके साथ ही एक नई राह पगडंडियां में प्रबंधकारिणी सदस्यों का विस्तार किया गया। एक नई राह पगडंडिया संस्था द्वारा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रबंधकारिणी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों व प्रबंध कारिणी सदस्यों ने अपने पदों की शपथ ग्रहण की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शालू पांडेय एवं निदेशक डॉक्टर अरुण कुमार पांडेय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज की सेवा करने के लिए शपथ दिलाई और आशा व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाज के हित में काम करेंगे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करेंगे।
संस्था की सहायक संरक्षिका अरुणा चतुर्वेदी, प्रदेश अध्यक्ष रागिनी सचान, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति श्रीवास्तव, प्रदेश महासचिव नंदिता राज, प्रदेश सचिव प्रतिमा पुरोक्षित की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर मीडिया प्रभारी प्रीति मिश्रा उपस्थित रहीं।
फोटो न: 1