सर्द हवाओं से ठिठुर रहें गरीबों को बांटी चाय

परमार्थ समिति ने लगाया गरमा गरम चाय का भंडारा

गाजियाबाद। कड़ाके की ठंड में गरीबों के प्रति प्रशासन संवेदनशील नहीं है। शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि गरीब ठंड के मारे ठिठुर रहे हैं। शुक्रवार को भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। आसमान में कोहरे का धुंध छाया रहा। दिनभर सर्द हवाओं से लोग कांपते रहे। गरीब हो या अमीर सभी ने अलाव का ही सहारा लिया। ठंड से ठिठुर रहें गरीब लोगों को राहत दिलाते हुए शुक्रवार को परमार्थ समिति के तत्वाधान में आरडीसी राजनगर में कुल्हड़ वाली चाय का भंडारा लगाकर लोगों का चाय का वितरण किया।

गरमा गरम चाय भंडारे का शुभारंभ पूर्व विधायक भाजपा वरिष्ठ नेता प्रशांत चौधरी ने किया। परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल ने बताया कि मौसम की बढ़ती हुई सर्दी में ठिठुर रहे लोगों को आज समिति के तत्वाधान में गरमा गरम कुल्हड़ वाली चाय का वितरण किया गया। जिसमें लगभग 600 लोगों ने गरमा गरम चाय का आनंद लिया। वही लोगों ने समिति के कार्य को सराहा। समिति के उपाध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि ऐसे मौसम में चाय का वितरण गर्म कपड़ों का वितरण भोजन प्रसाद उन लोगों को पहुंचाने का मकसद है जिनको जीवन में इनको पाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समाज सेवी सौरभ जयसवाल ने बताया समिति ने निर्णय लिया है कि जिस क्षेत्र में भी ऐसे लोगों को देखा जाएगा। वहीं पर समिति द्वारा कैंप लगाकर आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान करणी सेना की नव युक्त महानगर उपाध्यक्ष प्रीति मकानिया एवं वीरेंद्र सारस्वत, राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि देवेंद्र हितकारी, लोकेश सिंघल, अजय अग्रवाल, शिवम कुमार जिंदल, हरीश मोहन गर्ग, समिति के कोषाध्यक्ष समाजसेवी डीसी बंसल आदि उपस्थित रहे।