जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह की माता का निधन

गाजियाबाद। जिला सूचना अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रेमलता सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। उनका गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते दिनों स्वास्थ में सुधार होने पर उन्होंने अपने पैतृक गांव जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिसके बाद वह गांव चली गई थी। गांव में स्वास्थ खराब होने पर उन्हें प्रयागराज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जौनपुर स्थित मीरपुर गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा। योगेंद्र प्रताप सिंह की माता के निधन की सूचना मिलने के बाद परिवार, रिश्तेदार, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडियाकर्मियों ने फोन करके शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी। योगेंद्र प्रताप सिंह मीडिया से जुड़े हैं। मीडिया से जुड़े कई वरिष्ठ पत्रकारों एंव स्तंभकारों ने इस दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट की। उदय भूमि परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।