-डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन मॉनिटरिंग को करें मजबूत, पार्षदों से लें फीडबैक: इन्द्र विक्रम सिंह
-कचरा पृथक्करण मुहिम को गति देने के लिए नगर आयुक्त ने डीएम से साझा की प्लानिंग
गाजियाबाद। शहरवासियों को सुरक्षित माहौल देने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सेफ सिटी परियोजना के तहत सेफ सिटी पर पैनी नजर रखने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में चल रहे 24*7 के 311 कॉल सेन्टर, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, सेफ सिटी के लिए कैमरा इंटीग्रेशन कार्य का शनिवार को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम मुख्यालय पहुंच कर जायजा लिया। निगम में चल रहे कार्यों को देखकर डीएम ने टीम के कार्यों की प्रशंसा की। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मॉनिटरिंग की सराहना करते हुए मॉनिटरिंग को और अधिक प्रबल करते हुए पार्षदों के फीडबैक को जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर आयुक्त द्वारा 24 घंटे चल रहे कॉल सेंटर के बारे में भी डीएम को विस्तृत जानकारी दी। शहर वासियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने के क्रम में नगर निगम आधुनिक तकनीकी पद्धति पर कार्य कर रहा है।
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को देखकर डीएम ने नगर निगम की हाईटेक पद्धति की कार्यशैली को काफी सराहा। साथ ही जन समस्याओं के समाधान पर किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। मौके पर समस्त विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीएम ने कैमरा इंटीग्रेशन के कार्यों को भी देखा गया। जिसमें 1500 कैमरे इंटीग्रेटेड हो चुके हैं। महापर्व छठ व अन्य विशाल आयोजनों पर भी नजर रखने का कार्य किया गया। नगर आयुक्त द्वारा 311 कॉल सेंटर, कैमरा इंटीग्रेशन, और व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों से डीएम को अवगत कराया।
साथ ही चल रहे कार्यों को देखते हुए ओर अधिक मजबूती देने के लिए डीएम ने संबंधित टीम को मोटिवेट किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश कुमार और वरिष्ठ प्रभारी स्वास्थ्य अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एवं कचरा पृथक्करण पर आधुनिक तकनीकी के माध्यम से अत्यधिक मॉनिटरिंग के लिए कहा गया। कचरा पृथक्करण को लेकर डीएम और नगर आयुक्त के मध्य विशेष चर्चा हुई।
जिसमें जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कचरा पृथक्करण की कार्यवाही को गति देने की लिए प्लानिंग बनाने पर निर्णय लिया गया। नगर आयुक्त द्वारा कचरा पृथक्करण के लिए चल रहे अभियान को लेकर भी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिसमें कूड़ा कलेक्शन के अलावा स्वच्छ भारत मिशन की टीम निरंतर शहर वासियों को कचरा पृथक्करण के लिए जागरूक कर रही है। अवगत कराया गया इसके अलावा आधुनिक तकनीकी के साथ कचरा पृथक्करण को जोड़ते हुए और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्लानिंग साझा की। शहर के पांचो जोन में चल रही वर्किंग को भी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है।



















