पंचायत चुनाव तक नये शस्त्र लाईसेंसों पर डीएम ने लगाई रोक

शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जनपद में पंचायत चुनाव संबंधी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराने एवं अराजक तत्वों को लेकर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हंै। इसके साथ ही शासन ने जनपद में लोगों से उनके असलाहों को जमा कराने के भी निर्देश जारी किए हंै। निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्र में शत-प्रतिशत शस्त्रों को जमा कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह शस्त्र जमा कराने के इस अभियान के दौरान वह अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त रूप से साप्ताहिक समीक्षा करें। इस अभियान के तहत जिलाधिकारी ने 30 मार्च तक का समय शस्त्र जमा कराए जाने का निर्धारित किया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि के बाद शस्त्र जमा न कराने वालों के विरूद्ध उनके शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया जाएगा। अब आगामी पंचायत चुनाव तक नये शस्त्र लाईसेंस नहीं बन पाएंगे। वर्तमान में जनपद गाजियाबाद के थानाक्षेत्र कविनगर के अंतर्गत 3828, थानाक्षेत्र सिहानी गेट में 2444, थानाक्षेत्र कोतवाली में 1290, थानाक्षेत्र विजय नगर में 896, थानाक्षेत्र साहिबाबाद में 1213, थानाक्षेत्र इंदिरापुरम में 773, थानाक्षेत्र लिंक रोड में 317, थानाक्षेत्र खोड़ा में 75, थानाक्षेत्र मसूरी में 713, थानाक्षेत्र मुरादनगर में 1153, थानाक्षेत्र मोदीनगर में 1111, थानाक्षेत्र निवाड़ी में 289, थानाक्षेत्र भोजपुर में 368, थानाक्षेत्र लोनी में 907, थानाक्षेत्र लोनी बॉर्डर में 7 एवं थानाक्षेत्र ट्रॉनिका सिटी के अंतर्गत 13 शस्त्र लाईसेंस स्वीकृत हैं।