फूड सेफ्टी ऑन व्हील को डीएम ने दिखाइ हरी झंडी

मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना प्रशासन की प्राथमिकता

गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय द्वारा मंगलवार को फूड सेफ्टी ऑन व्हील को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए घरेलू विधि की जानकारी प्राप्त कर सकें। मोबाइल वैन में विभाग के प्रभारी अधिकारी उमाशंकर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं। यह मोबाइल वैन जनपद गाजियाबाद में 16 से 19 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर जाकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की त्वरित जांच कर मिलावट की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मंगलवार को यह वैन मॉडल टाउन ईस्ट व विजय नगर जोन में रही। इसके अलावा 17 फरवरी को इंदिरापुरम, 18 फरवरी को मोहन नगर जोन व 19 फरवरी को कविनगर जोन में रहेगी। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने जनसामान्य से आह्वान कर कहा है कि आप सभी जनपद वासियों से अनुरोध है कि मोबाइल वैन का सदुपयोग कर अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकते हैं। इस मौके पर अभिहित अधिकारी गजियाबाद, रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी व संध्या त्यागी आदि उपस्थित थे।