गाजियाबाद। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ससमय उपस्थिति दर्ज कराने के उद्देश्य से डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से तीन कार्यालय में सुबह 10 से 10:30 बजे के मध्य वीडियो कॉलिंग के द्वारा उपस्थिति की हुई जांच। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के प्रभारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव द्वारा जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यालय उप्र आवास विकास परिषद गाजियाबाद में 5 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी गाजियाबाद में 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
















