-नर्सरी के बाहर हटाएं मिट्टी, नर्सरी संचालकों को दी चेतावनी
गाजियाबाद। बरसात में शहर की सड़कों पर जलभराव रोकने के लिए नगर निगम ने अब नर्सरी संचालकों को नोटिस जारी किए है। महापौर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सड़कों पर जलभराव रोकने के लिए निगम के उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने नर्सरी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए हैं। उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि नगर निगम सीमा क्षेत्र में सड़कों किनारे संचालित नर्सरी संचालकों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा नर्सरी के बाहर बनाई गई मिट्अी की मेड अपने आप हटा लें। ताकि बरसात में जलभराव न होने पाए। पानी सीधा नाले में जाए।
निगम के हेड माली एवं सुपरवाइजरों के जरिए जारी किए नर्सरी संचालकों को नोटिस के बाद अब उन्हें नर्सरी के बाहर पानी को नर्सरी में आने से रोकने के लिए मिट्टी की मेड बनाई गई है। इससे सड़कों पर जलभराव होता है। नर्सरी संचालक मिट्टी की मेड हटाकर नाले तक का रास्ता बनाए। उद्यान प्रभारी ने नर्सरी संचालकोंं को चेतावनी दी है कि अगर मिट्टी की बनी हुई मेड से नाले तक का रास्ता नहीं बनाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बरसात से पूर्व शहर को जलभराव से मुक्त करने को निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं।















