डॉ पीएन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को किया सम्मानित

गाजियाबाद। दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड सेरेमनी के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लाइफ टाइम कैपिटल फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री पटनायक को यह अवार्ड भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने दिया। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी, गाजियाबाद एवं यशोदा फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ पीएन अरोड़ा ने नवीन पटनायक को सम्मानित किया एवं उनका स्वागत किया। डॉ पीएन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।

डॉ पीएन अरोड़ा ने कहा नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की परिवर्तनकारी यात्रा शुरू हुई और पिछले दो दशकों के दौरान राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति देखी गयी। पटनायक की सादगी, दयालुता और बेदाग ईमानदारी ने ओडिशा के लोगों के दिलों को जीत लिया है। नवीन पटनायक ने कहा कि मैं यह सम्मान ओडिशा की 4.5 करोड़ जनता को समर्पित करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे लगातार 22 सालों से सेवा का मौका दिया है। मेरे प्रति उनका जो विश्वास है, इसी के बल पर मुझे ओडिशा के लोगों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। जहां ओडिशा को गरीबी के लिए जाना जाता था, वहीं अब इसे देश में सबसे तेजी से गरीबी को खत्म करने के लिए जाना जाता है। हमारी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मिशन शक्ति योजना पर हमं गर्व है।