गाजियाबाद। जीडीए ने मंगलवार को हिंदी भवन में लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन किया। ड्रॉ के जरिए 321 भूखंड आवंटित कर दिए गए। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के निर्देश पर भूखंडों का समिति द्वारा लॉटरी ड्रॉ से आवंटन किया गया। जीडीए के वित्त नियंत्रक सूबेदार सिंह की अध्यक्षता एवं ओएसडी सुशील कुमार चौबे, ओएसडी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह, संपत्ति प्रभारी सहायक अभियंता मनोज सागर आदि की मौजूदगी में भूखंडों के आवंटन किए गए।
फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार सिंह ने बातया कि मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना में कई माह पहले ऑनलाइन भूखंडों की योजना लांच की गई थी। इसके तहत संपत्ति श्रेणी-710 में 300 वर्गमीटर,200 वर्गमीटर,120 वर्गमीटर,112.50 वर्गमीटर,90 वर्गमीटर,60 और 40 वर्गमीटर के कुल 321 भूखंडों की स्कीम निकाली गई थी। इसके तहत हजारों की संख्या में आवेदन जमा किए गए थे। हिंदी भवन में सुबह 11 बजे से तीन बजे भूखंडों को आवंटित करने के लिए लाटरी ड्रा पर्ची डालकर भूखंडों का आवंटन किया गया। लाटरी ड्रा में सभी आवेदकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लाटरी निकाली गई। लाटरी ड्रा में सभी 321 भूखंडों का आवंटन किया गया। प्लॉट मिलने के बाद आवेदकों के चेहरे खिल उठे। लाटरी ड्रा के जरिए 300 वर्गमीटर के 9 भूखंड,200 वर्गमीटर के 67,120 वर्गमीटर के 6 भूखंड,112.50 वर्गमीटर के 45 भूखंड,90 वर्गमीटर के 98 भूखंड,60 वर्गमीटर के 46 भूखंड और 40 वर्गमीटर के 50 भूखंड समेत कुल 321 भूखंडों का लाटरी ड्रा से शांतिपूर्ण आवंटन किया गया।














