सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, देनी होगी साप्ताहिक रिपोर्ट

गाजियाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए नगर निगम ने सकारात्मक कदम उठाए हैं। इसके तहत नलकूप संचालक अब प्रत्येक सफ्ताह में रिपोर्ट ली जाएगी। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने गुरुवार को मोहन नगर और वसुंधरा जोन में औचक निरीक्षण किया। इसके उन्होंने जलकल विभाग के महाप्रबंधक योगेश श्रीवास्तव को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए। नगरायुक्त तंवर ने कहा कि शहर में नगर निगम द्वारा संचालित सभी नलकूपों की सूची मांगी गई है। कितने नलकूप सुचारू रूप से पानी दे रहे हैं और कितने नलकूप खराब हैं, इसका ब्यौरा सप्ताहभर में तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। खराब नलकूपों को ठीक कराने के साथ सुचारू पेयजल आपूर्ति पर ध्यान देने की हिदायत भी दी गई है। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मोहन नगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, जेई संतोष गंगवार के अलावा पार्षद सचिन डागर की मौजूदगी में मोहन नगर जोन में निरीक्षण कर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। नगर आयुक्त काफी समय बाद निरीक्षण पर निकले थे। मोहन नगर जोन में साफ सफाई का जायजा लिया। पार्षदों ने नगर आयुक्त को जन समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई। मौके पर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए। यहां के बाद वसुंधरा जोन क्षेत्र में नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने वार्ड-76 की पार्षद शिवानी सोलंकी ने उन्हें क्षेत्र में पानी, साफ सफाई और अतिक्रमण आदि समस्याओं से अवगत कराया। नगर आयुक्त ने निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने और पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति करने के निर्देश दिए। शहर के सभी नलकूप को संचालित किए जाने एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।