-मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया दुधेश्वर नाथ मंदिर का सामुहिक निरीक्षण
गाजियाबाद। श्रावण मेले को लेकर सोमवार को मेयर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर व सभी अधिकारियों के साथ दुधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर जाकर सबसे पहले मेयर एवं नगर आयुक्त ने जलाभिषेक किया। उसके उपरांत मंदिर परिसर के आस पास की व्यवस्था का जायजा लिया और महंत से मुलाकात कर व्यवस्था जानी। जिसमे अतिक्रमण हटाने, मंदिर के पीछे निकासी का रास्ता, कुछ हेण्ड पम्प रिबोर, कुछ लाइट रिपेयर, सीवर की सफाई, महिला अस्पताल के आस-पास सौन्दर्यकरण, मुख्य रॉड पर फ्लाई ओवर के नीचे का सौन्दर्यकरण एवं अतिक्रमण हटाना एवं कबाडिय़ों के द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाने की बात कही गई।

मेयर एवं नगर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने के लिए एलाउंस मेन्ट के कराकर सभी का सहयोग लेते हुए पूरे रास्ते को अतिक्रमण मुक्त के आदेश दिए। साथ ही प्रकाश व्यवस्था, हेण्ड पम्प रिबोर, सीवर सामस्या का समाधान, आरसीसी से रास्ते का निर्माण कार्य, हाई मास्क लाइट रिपेयर, गंगा जल की आपूर्ति, एवं अन्य व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए। बाहर की अन्य व्यवस्था बैरिकेटिंग एवं अन्य व्यवस्था भी समय से होंगी।
मेयर ने बताया कि श्रावण मेले पर दुधेश्वर नाथ मंदिर के भव्य रूप रहेगा। नगर निगम द्वारा की गई सभी व्यवस्था मजबूत रहेंगी। इसके साथ नगर निगम का एक दस्ता पूरे मेले में यही रहेगा कभी, भी कोई भी समस्या नही होगी। इस दौरान पार्षद जाकिर सैफी,जीएम जल आनन्द त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश, जोनल प्रभारी गजेन्द्र सिंह, योगेन्द्र यादव, देवी सिंह, दिनेश शर्मा, अजय कुमार, एसके सरोज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
















