राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रयास

-डीएम के निर्देश, सभी राशन कार्डों का होगा सत्यापन

गाजियाबाद। जनपद में राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकारी तंत्र ने गंभीरता दिखाई है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न महोत्सव के मद्देनजर राशन कार्डधारकों को गेहंू, चावल आदि के वितरण में पारदर्शिता बरती जाएगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी राशन कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ.सीमा चौधरी को निर्देश दिए कि जिले में अब तक बनने वाले सभी श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन कराया जाए। ताकि राशन वितरण से लेकर पात्र राशनकार्ड धारकों को राशन समय पर उपलब्ध हो सके। राशन कार्ड कब बनाए गए और कितने बनाए गए। इनका अब जल्द सत्यापन कराया जाएगा। बता दें कि जिले में करीब 4.50 लाख राशन कार्ड धारक है, इनमें से करीब 8 हजार अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। डोर टू स्टेप डिलीवरी के तहत राशन अब सीधे राशन की दुकानों तक पहुंचाया जा रहा है। ताकि कोई गड़बड़ी न हो सके। राशन विक्रेता को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि निर्धारित समय पर अपना राशन उठान सुनिश्चित करें। ऐसे में जिले में राशन वितरण को लेकर अब जिला प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पात्र राशन कार्ड धारकों को माह में वितरित होने वाला राशन उन्हें समय पर उपलब्ध हो सके। इसलिए सभी राशनकार्डों का सत्यापन कराया जाएगा। इसमें अपात्र होने पर उनके राशन कार्ड निरस्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। पात्र श्रेणी के लोगों के ही राशन कार्ड बनाए जाएंगे।