कल शाम रूक जाएगा चुनाव प्रचार, 2 दिन बाद होगा मतदान

गाजियाबाद। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान में अब दो दिन शेष रह गए हैं। मंगलवार की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जनपद में सभी पांचों विधान सभा सीट पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया था। चुनाव प्रचार में सभी प्रत्याशी अब पूरी ताकत झोंक रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने भी अपनेे-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल को गरमाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वर्चुअल संवाद किया था।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 5 बार आगमन से लेकर गृहमंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती एवं पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव,राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह,ओवैसी,सांसद संजय सिंह समेत तमाम स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा, रोड शो एवं डोर-टू डोर प्रचार कर बिगुल फूंका गया। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन होगा। शाम को 6 बजे तक प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा पहले ही सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव प्रचार करने और प्रचार के अंतिम दिन शाम 6 बजे तक प्रचार करने संबंधी सभी जानकारी दी जा चुकी हैं। आगामी 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले मतदान में मतदाताओं का रूझान किस प्रत्याशी और दल के पक्ष में वोट करने का होगा। प्रत्याशियों की थकान और अपने-अपने पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए सभी प्रत्याशियों ने खूब प्रचार-प्रसार किया।

अगर निर्धारित समय के बाद किसी प्रत्याशी द्वारा चुनाव प्रचार किया गया तो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। मतदान में लगे सभी अधिकारियों, सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट एवं मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के बाद निर्धारित कर दी गई हैं। मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ईवीएम मशीनों के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के साथ ही मतदान केंद्रों और बूथों पर सभी तैयारी कर ली गई है।