उत्कृष्ट कार्य करने पर विद्युत इंजीनियरों की सराहना

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ गाजियाबाद की मासिक बैठक में बैठक में विद्युत अभियंताओं द्वारा राजस्व वसूली एवं ओटीएस योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। संघ ने गाजियाबाद क्षेत्र द्वारा राजस्व वसूली एवं ओटीएस योजना में शानदार प्रदर्शन को सराहा। इस प्रदर्शन के लिए अभियंताओं ने विद्युत उपभोक्ताओं के सहयोग को भी सराहा। अभियंताओं ने संघ को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया एवं सभी विद्युत कर्मियों को फ्रंट लाइन वर्कर मानकर सरकार से सभी को कोरोना वैक्सीन यथाशीघ्र लगवाने की मांग की। सभा के अंत में उपखंड अधिकारी हंडिया (प्रयागराज) ई. आर.बी. मौर्या का शुक्रवार को प्रात: कोरोना से देहावसान हो जाने पर दु:ख प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता ई. रमेश कृष्णानी ने व संचालन ई. आलोक त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर मुख्यत: ई. अवधेश कुमार, ई. गुलशन गोयल, ई. अभिषेक, ई. उमाकांत, ई. दीपक गुप्ता, ई. सौरभ राय, ई. शशांक शुक्ला, ई.  शिवनाथ शर्मा, ई. महावीर, ई. विश्वास, ई. वाई.पी. शर्मा, ई. धर्मेंद्र, ई. महेश, ई. अंशुल, ई. वैभव हजेला, ई. अशोक शर्मा, ई. कृष्णनंदन, ई. प्रज्ञा आदि मौजूद रहे।