विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन तेज, पश्चिमांचल में दुसरे दिन भी जारी रहा कार्य बहिष्कार

गाजियाबाद। नोयडा क्षेत्र के 3 अधिशासी अभियंताओ, 8 सहायक अभियंताओ व 12 अवर अभियंताओ के असंवैधानिक एवं अनैतिक पूर्वांचल स्थानांतरण के विरोध में यूपीपीसीएल प्रबंधन के तानाशाही के चलते मंगलवार को दुसरे दिन विद्युत कर्मियों का विरोध प्रदर्शन के साथ कार्य बहिष्कार जारी रहा। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते जिले की विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई। क्षेत्रीय मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन 25 सिंतबर तक जारी रहेगा और 27 सिंतबर को पीवीवीएनएल अभियंता संघ के समस्त अभियंता मेरठ मुख्यालय पर एक दिन का कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं आज यानि बुधवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, पीवीवीएनएल यूनिट के आह्वान पर पूरे पीवीवीएनएल के समस्त संविदाकर्मी, कर्मचारी, अभियंता सुबह 8 बजे से 24 घन्टे का कार्यबहिष्कार करेंगे। 15 सिंतबर से जारी विरोध प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार के दुसरे दिन भी पीवीवीएनएल डिस्कॉम के अन्तर्गत समस्त क्षेत्रीय मुख्यालयों पर अभियंता संघ ने आवाज बुंलद करते हुए कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियन्ता संघ गाजियाबाद के क्षेत्रीय सचिव ई0 हिर्देश गोस्वामी ने बताया कि कोविड-19 जैसे भीषण महामारी में विद्युत कर्मियों ने अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बगैर दिन-रात प्रदेश की जनता को निर्बाध बिजली पहुंचाने का कार्य किया। जबकि प्रबंधन सदैव अभियंताओं और कर्मचारियों का उत्पीडऩ करने में लगा हुआ है। तेज आंधी एवं बारिश के दौरान भी आज जनता के जानमाल को लेकर अगर अभियंताओं द्वारा आवश्यक शटडाउन भी लिया जाता है तो भी तानाशाह प्रबंधन द्वारा 1 घन्टे विद्युत आपूर्ति ठप्प के नाम पर अभियंताओ को चार्जशीट भेज देता है और तो और इन चार्जशीटो को लंबे अवधि तक लम्बित रख अभियंताओ को मूलभूत अधिकारों यथा प्रोन्नति व सेवानिवृत्त देयों से वंचित रखा जाता है। अपनी कमियों एवं असफल कार्यप्रणाली को छुपाने के लिए 20 सितंबर को यूपीपीसीएल प्रबंधन द्वारा भ्रामक पत्र जारी किया गया। जो कि आम जनता एवं सरकार को ग़ुमराह करने एवं अभियंताओ की छवि को धूमिल करने की साजिश है।

प्रबन्धन के हठधर्मी व तानाशाही रवैये से आक्रोशित अभियंताओ ने विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति पीवीवीएनएल यूनिट ने भी पीवीवीएनएल प्रबंधन को चेताया यदि आंदोलनकारियों पर द्वेषपूर्ण कोई भी किसी भी तरह की करवाई हुई तो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन और भी उग्र होगा।
ज्ञात हो कि अभियंता संघ ने प्रबंधन के हठधर्मिता के चलते 1 हफ्ते की विरोध प्रदर्शन की कार्यक्रम की घोषणा कर रखी है। जिसमें अभियंताओ द्वारा समस्त विभागीय (लोकल/डिस्कॉम स्तर) के व्हाट्सएप्प ग्रुपों से एग्जिट होना, 20 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक पूरे दिन का कार्यबहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन तथा 27 सितंबर 2021 को पुन: डिस्कॉम मुख्यालय मेरठ पर पूरे दिन का कार्यबहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन शामिल है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ई0 आलोक त्रिपाठी, ई0 अरशद अली, ई0 रजनीश, ई0 दीपक गुप्ता, ई0 विशाल कंसल, ई0 अशोक शर्मा, ई0 महेश, ई0 अमन नौटियाल, ई0 महावीर, ई0 अवनीश, ई0 राजीव आर्य,ई0 शिवनाथ शर्मा, ई0 विश्वास, ई0 सुरेश चंद्र, ई0 अविनाश, ई0 अनुराग, ई0 लालबाबू, ई0 वैभव हजेला, ई0 अजय राणा, ई0 धर्मेंद्र, ई0 अक्षय, ई0 राजीव गुप्ता, ई0 नवीन, ई0 संघप्रिय गौतम, ई0 कृष्ण मोहन आदि उपस्थित रहे।