जोनल कार्यालयों में सुबह 9 बजे से दो बजे तक जमा होंगे खाली सिलेंडर

-निगम के पांचो जोनल कार्यालय में जमा हुए 149 सिलेंडर

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण जनपद में हाहाकार मचा हुआ है। कई अन्य जनपदों में कोरोना मरीज ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहे हैं। कई जगहों पर मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की गई पहल ने मानो शहर के लोगों को संजीवन बूटी लाकर दे दी हो। शहर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर होने का मतलब है कि शहर को संजीवन बूटी मिलना, यह सब संभव भी नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर पहल से संभव हुआ है। क्योंकि कुछ दिन पूर्व जनपद की स्थिति इस कदर भयावह हो गई थी कि लोग उपचार के आभाव में दम तोड़ते नजर आ रहें थे। अस्पताल के बाहर मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहें थे तो कुछ लोग ब्लैक में ऑक्सीजन लेने के लिए तक भी मारामारी कर रहें थे। मगर जब नगर आयुक्त को ऑक्सीजन सिलेंडर का नोडल प्रभारी बनाया गया तो स्थिति काबू में आने लगी और ऑक्सीजन की किल्लत भी दूर होने लगी। नगर आयुक्त द्वारा जनपद के लिए तैयार किये गये प्लान के सार्थक परिणाम सामने आने लगे है। नगर निगम द्वारा 24 घंटे में ही लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहा है। नगर निगम द्वारा सभी जोनल कार्यालयों में सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक ही गैस सिलेंडर जमा किए जाएगें और 36 में 48 घंटों की प्रक्रिया को सरल करते हुए 24 घंटे किया गया है। शहरवासियों में जहां ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को लेकर परेशानियां दिखाई दे रही थी वह अब पूर्ण रूप से खत्म हो चुकी है, जोनल प्रभारियों द्वारा पूरी मेहनत से अपने दायित्व का निर्वहन किया जा रहा है तथा गैस ऑक्सीजन उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द गैस ऑक्सीजन सिलेंडर भरकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोमवार को 149 सिलेंडर प्राप्त किए गए। जिनमें सिटी जोन के अंतर्गत 39 सिलेंडर, कवि नगर जोन के अंतर्गत 16, विजय नगर जोन में 30, मोहननगर जोन 32, वंसुधरा जोन में 32 सिलेंडर रजिस्ट्रेशन कर प्राप्त किए गये। नगर आयुक्त महेंन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर 36 में 48 घंटों की प्रक्रिया को सरल करते हुए 24 घंटे किया गया है। जिससे लोगों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकें। जनपद के सभी अस्पतालों में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। काफी हद तक ऑक्सीजन को लेकर जो स्थिति थी, वह अब कंट्रोल में है। जोनल कार्यालयों पर भी कोई भीड़ नही है लोग आराम से सिलेंडर लेकर आ रहें है और आसानी से ऑक्सीजन भरा सिलेंडर लेकर जा रहें है।