औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के बचाव के लिए स्थापित करें कोविड डे केयर सेंटर: जिलाधिकारी

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से जिले में औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों के बचाव के लिए फैक्ट्रियों में कोविड-डे केयर सेंटर स्थापित कराए जाएंगे। बुधवार को जिलाधिकारी अजय शंंकर पांडेय ने ऑनलाइन संयुक्त आयुक्त उद्योग एवं यूपीसीडा की सहायक महाप्रबंधक डॉ.स्मिता सिंह, औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने ऑनलाइन बैठक में अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो अपना इलाज कराने में असमर्थ हैं, उनकी सहायता के लिए फंड उपलब्ध कराए जाएं। जूम के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में जिलाधिकारी ने औद्योगिक इकाइयों तथा औद्योगिक एसोएिशन पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन फैक्ट्री में 50 या इससे अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। जहां इकाईयों में श्रमिक कम है और उनके पास पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। उनमें कोविड डे केयर सेंटर की स्थापना अनिवार्य रूप से अपनी इकाई में कराना सुनिश्चित कराएंगे। छोटी इकाइयों में स्थल के अभाव में कोविड केयर सेंटर स्थापित नहीं कर सकती हैं। वह औद्योगिक संगठन सामूहिक रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड डे केयर सेंटर की स्थापना सुनिश्चित करें। सेंटर पर उपलब्ध बेड की क्षमता का आंकलन कर लें और उसकी सूची संयुक्त आयुक्त उद्योग को उपलब्ध करा दें। ताकि मेडिकल किट सीएमओ के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध कराई जा सके। अगर किसी स्टाफ के प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो उनकी सूची भी संयुक्त आयुक्त उद्योग को उपलब्ध करा दी जाए। बैठक के दौरान ट्रॉनिका सिटी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बुधवार से 20 बेड कोविड डे केयर सेंटर का शुभारंभ करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने सभी औद्योगिक संगठनों से अपील की कि वह भी अपने क्षेत्रों में इस प्रकार की सुविधाएं स्थापित करें। औद्योगिक संगठनों द्वारा श्रमिकों का वैक्सीनेशन कराए जाने के के बारे में जिलाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि 45 वर्ष से अधिक एवं 18 से 44 वर्ष की आयु के श्रमिकों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। आगामी दिनों में औद्योगिक संगठनों के मुख्यालय एवं बड़ी औद्योगिक इकाइयों में वैक्सीनेशन कैंप लगवाए जाएंगे।
खराब अभी टला नही बरतें सावधानी: डीएम
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर सभी जनपदवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वैसे तो वर्तमान में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में निरंतर स्तर पर कमी आ रही है। उन्होंने कहा है कि इसका अर्थ यह नहीं है कि अभी कोरोना का खतरा कम हो गया है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति निरंतर जनपद में मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनपद के सभी नागरिक कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षर से पालन सुनिश्चित कर अपने नित्य जीवन में बार-बार हाथ धोकर हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं गमछे का प्रयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कर जनपद से कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने में विशेष योगदान दे सकते हैं। डीएम ने सभी नागरिकों को एडवाइजरी के माध्यम से सचेत कर कहा है कि सभी नागरिक कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें। इसके लिए स्वयं की भी जिम्मेदारी है कि सभी नागरिक वर्तमान में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से अपने नित्य जीवन में सफाई का विशेष ध्यान रखकर बार-बार अपने हाथों को धोकर सफाई करें, घर से बाहर निकलने पर मास्क एवं घरेलू गमछे का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। सभी नागरिक बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। सार्वजनिक स्थानों पर एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का आवश्यक रूप से अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी नागरिकों को यह भी अवगत कराया है कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान संचालित किया गया है, उसमें भी सभी ग्रामीण आगे आकर जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि कोरोना संक्रमण को पूरे जनपद में फैलने से रोका जा सके।