जाट, गुर्जर और यादव जाति को लेकर गाजियाबाद के Ex. मेयर ने कहीं बड़ी बात 

-गुर्जर, जाट व यादव समाज सम्मेलन का आयोजन  

गाजियाबाद। कविनगर स्थित आपका भवन में गुर्जर समाज, जाट समाज, व यादव समाज के लोगों ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें गुर्जर जाट यादव को (गजय) नाम दिया गया। जिसका उद्देश्य था तीनों बिरादरी का रोटी बेटी विवाह संबंध हेतु विचार गोष्ठी रखी गई। जिसमें बबली कसाना अध्यक्ष गुर्जर महासभा, अरुण चौधरी भुल्लन अध्यक्ष युवा जाट महासभा गाजियाबाद, देवेंद्र यादव अध्यक्ष यादव महासभा इस कार्यक्रम के आयोजक रहे। कार्यक्रम के संयोजक रूप चंद नगर रहे, अध्यक्षता चौधरी देवेंद्र भट्टा पारसोल व संचालन सत्येंद्र यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने इस कार्यक्रम को सराहा। वह सभी ने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार रखे।

पूर्व मेयर आशु वर्मा ने बताया यह एक नई क्रंति का आगाज हुआ है। तीनों जातियां मिलकर इस देश में एक बड़ी ताकत के रूप में खड़ी होंगी। संयोजक रूपचंद नागर ने कहा कि शादी आज परिवार की होती है। लड़का लड़की की शादी योग्यता के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने गुर्जर जाट यादव सभा (गजय) का अर्थ भी बताया यह शब्द बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा जहा रोटी बेटी का संबंध होता है, वह संगठन बहुत मजबूत होता है। हमारी ताकत बढ़ेगी, हमारा रहन-सहन वेशभूषा आचार विचार हुक्का पानी सब एक है। इसलिए हमें एक होना जरूरी है। इस मौके पर युवा जाट समाज के अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया समाज में जो लोग जोडऩे की बात करते हैं। वह श्रेष्ठ होते हैं, आज का शिक्षक समाज का युवा जातिवाद का विरोध करता है। इस उद्देश्य से हमारी तीनों जातियों के रोटी बेटी के संबंध जरूर होना चाहिए। इस मौके पर बबली कसाना ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

सतेंद्र यादव ने कहा कि हम लोग बहुत पहले से इस प्रयास में लगे हुए थे। यह बैठक महत्वपूर्ण है तीनों समाज के लोगों को मिलकर इस आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया जो कि निम्न प्रकार है। गुर्जर जाट यादव( गज्य) का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। (गजय) महासभा का अध्यक्ष रूप चंद नगर को घोषित किया जाए, बाकी पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों की भी नियुक्ति हो। जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा अधिवेशन बुलाया जाए, जिसकी घोषणा तीनों सभाए व ग्ज्य के अध्यक्ष महोदय करेंगे। गजे महासभा का प्रधान कार्यालय गाजियाबाद में निश्चित किया जाए।

तीनों बिरादरी और से गजे महासभा अनुरोध करती है कि मृत्यु भोज दहेज का दिखावा आदि बुराइयों को दूर करने के लिए अभियान चलाया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर अमल किया जाए। इस मौके पर नरेंद्र चौधरी अध्यक्ष जाट महासभा, आशु वर्मा पूर्व मेयर, बबली कसाना, देवेंद्र यादव, प्रदीप चौधरी अजय पाल प्रमुख ,अमरजीत सिंह बीड़ी, सतपाल चौधरी, प्रताप चौधरी, विजेंद्र यादव, सतपाल यादव एडवोकेट, लोकेश चौधरी, केपी यादव, वंदना चौधरी, अजय खारी, शीशपाल भाटी, दीपक नागर, राजकुमार भाटी, डॉक्टर बबली गुर्जर, सुधीर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नवीन चौधरी, रजत कसाना, जगत सिंह नगर, गजेंद्र चौधरी, श्यामवीर यादव, सुंदर भाटी रूपचंद नागर, ललिता चौधरी, मनोज यादव, सत्य प्रकाश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।