गोबर से बनी वस्तुओं की बाजार में करें प्रदर्शनी: नरेंद्र कश्यप

-निगम के कार्यो राज्य ने की सराहना

गाजियाबाद। नंदी पार्क गौशाला का राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोबर से बने गमले देखे। इस दौरान पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेश कुमार आदि की मौजूदगी में निरीक्षण किया। राज्यमंत्री ने बताया कि गौशाला में व्यवस्था ठीक मिली। यहां पर 1488 गोवंश संरक्षित है। जिसमें उनके खाने पीने के लिए की गई भूसे और हरे चारे का जायज लिया गया। कई गोवंश को मंत्री द्वारा गुड़ खिलाया गया। निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। डॉ अनुज कुमार सिंह ने मंत्री को गोबर से बनाए जाने वाली खाद तथा गोबर से बनाए जा रहे वस्तुओं का भी निरीक्षण कराया।

मंत्री को गोवंश की सभी व्यवस्थाएं कुशल लगी। जिसकी उन्होंने सराहना की। गोबर से बनी हुई वस्तुओं को देखकर मंत्री ने नगर निगम का कुशल संचालन कर रहे मेयर एवं नगर आयुक्त की सराहना की। मंत्री ने कहा कि गोबर से बने हुए वस्तुओं व खाद की अधिक से अधिक बाजार में प्रदर्शनी लगाई जाए, जिससे शहरवासियों को गोबर का महत्व पता चले और उनसे बने हुए सामान को वह खरीदें। जिससे प्लास्टिक व अन्य ऐसी वस्तुएं जिनके उपयोग से पर्यावरण को हानि होती है, उनका इस्तेमाल कम हो जाएगा।