तत्काल समस्याओं का समाधान होने पर नगर आयुक्त का किया आभार प्रकट

गाजियाबाद। नगर निगम से संबंधित शहर में समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों ने नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ का आभार प्रकट किया।
क्विक एक्शन रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) के आधार पर नगर निगम अब शहर में काम कर रहा है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसके तहत निर्देशित किया कि किसी भी समस्या का समाधान तत्काल कार्रवाई करते हुए कराया जाए। निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई पर वार्ड क्षेत्र के लोगों, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों एवं पार्षदों द्वारा इससे प्रभावित होकर नगर आयुक्त का धन्यवाद प्रकट किया।

नगर निगम के वार्ड-19 क्षेत्र के पटेल नगर थर्ड में पार्क में अवैध रूप से पक्का निर्माण किए जाने के चलते उसे हटाया गया। इसके अलवा वार्ड-55 क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल अतिक्रमण हटाया गया।इस पर पार्षद पार्वती रावत ने धन्यवाद दिया। सिविल डिफेंस के वार्डन सुमित द्वारा वार्ड- 9 पटेल नगर में कश्यप पार्क के पास पानी की ट्यूबवेल खराब की शिकायत दर्ज कराई।इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जलकल विभाग ने ट्यूबवेल को चालू कराया। वहीं,स्ट्रीट लाइट की वार्ड-75 के सुभाष निवासी लाजपत नगर ई ब्लॉक द्वारा शिकायत किए जाने पर प्रकाश विभाग ने लाइट ठीक करा दी।

वार्ड-54 सेक्टर-9 वसुंधरा के रहने वाले विजयपाल,वार्ड-53 रईसपुर एवं एम ब्लॉक सेक्टर-23 संजयनगर के निवासी एलडी मिश्रा, वार्ड-73 से आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अभिषेक द्वारा शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उसका समाधान किए जाने पर नगर आयुक्त का आभार प्रकट किया। नगर आयुक्त का कहना है कि शहर में जिस वार्ड क्षेत्र में जो भी समस्या आती है,उसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के जरिए निस्तारण कराने की कार्रवाई जारी है। जलकल विभाग, उद्यान विभाग, प्रकाश, निर्माण विभाग से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत दिलाई जा सकें।