भीषण गर्मी और लू: यूपी बॉर्डर पर आबकारी की टीम मुस्तैद

  • अवैध शराब समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भीषण गर्मी और लू की परवाह किए बगैर आबकारी विभाग की टीमें मुस्तैदी से निगरानी में लगी हैं। गाजियाबाद में दिल्ली से अवैध शराब का परिवहन रोकने को यह कवायद चल रही है। इस बीच एनसीआर में दिल्ली की शराब का बहिष्कार भी होने लगा है। दरअसल दिल्ली में सस्ती शराब के चक्कर में तस्कर अब ज्यादा जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं। लेकिन अन्य लोग जान जोखिम में डालकर फिर शराब की तस्करी कर रहे है। वह इस बात से अंजान है कि दिल्ली से शराब लेकर गाजियाबाद में आना उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती है। इसके बाद अवैध शराब के चक्कर में जेल भी जाना पड़ेगा।

आबकारी विभाग की टीम भी गर्मी और लू की परवाह किए बिना मुस्तैदी के साथ सड़कों पर डटे हुए है। जिला आबकारी विभाग ने शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर कड़ी निगरानी कर रखी है। प्रतिदिन अवैध शराब के साथ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। तस्करों के वाहन भी सीज हो रहे हैं। ऐसे में सस्ती शराब की लालसा में तस्करों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि दुपाहिया वाहन पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान आबकारी निरीक्षक आशीष पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, रमा शंकर सिंह, त्रिभुवन सिंह हंयाकी, अरुण सिंह, त्रिवेणी प्रसाद मौर्र्य की टीम द्वारा जनपद में पूर्ण रुप से अवैध शराब का कारोबार रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर, ट्रांसपोर्ट नगर चेक पोस्ट, भोपुरा चेक पोस्ट, लोनी बॉर्डर पर चेकिंग की गयी। आशीष पाण्डेय की टीम ने एपएच-24 पर चेकिंग के दौरान होंडा एक्टिवा से परिवहन करते हुए 4 बोतल स्टर्लिंग रिजर्व दिल्ली मार्का समेत जितेंद्र पुत्र हर्ष सिंह व खोड़ा में 6 बोतल एरिसटोक्रेट विहस्की दिल्ली मार्का समेत रणधीर पुत्र पान सिंह को गिरफ्तार किया गया।

त्रिभुवन सिंह हंयाकी कटीम ने दिल्ली बॉर्डर के पास से अभिनेष कुमार पुत्र सूरज प्रसाद को हौंडा एक्टिव स्कूटी से परिवहन करते हुए 4 बोतल ऑफिसर्स चॉइस दिल्ली मार्का की बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/63/72 में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। उन्होंने बताया जनपद में अवैध शराब का कारोबार पूर्ण रुप से समाप्त करने के लिए टीम द्वारा लगातार छापेमारी व दबिश दी जा रही है। दिल्ली से सटे बोर्डर पर बिना चेक किए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।