गाजियाबाद। लोगों की लापरवाही कहीं फिर एक बार दुसरों पर भारी न पड़ जाए। एक माह पूर्व राकेश मार्ग स्थित दुकान के आगे डाली गई टीन शेड में कंरट उतरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। राकेश मार्ग जैसी पुनरावृति घटना दोबारा घटित न हो इसके लिए कौंशाबी पार्षद मनोज गोयल ने 16 सिंतबर को मेयर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर वार्ड-72 स्थित सेक्टर में दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे डाली गई टीन शेड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मगर अभी तक कोई कार्रवार्ई नही हुई है।
पार्षद मनोज गोयल ने कहा दुकान के आगे लगे टीन शेड अतिक्रमण के साथ-साथ हादसों को न्यौता देने का काम किया जा रहा है। जिस पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए। नही तो राकेश मार्ग जैसी घटना सेक्टर-1 में भी घटित हो सकती है। क्योंकि दुकानों के ऊपर विद्युत लाइन जा रही है। पार्षद मनोज गोयल ने दुकानदारों को दुकान के आगे लगे टीन शेड को स्वयं हटाने की अपील की, मगर दुकानदार पर इस अपील का कोई प्रभाव नही पड़ा। दोबारा पुनरावृति घटना घटित न हो इसको लेकर उन्होंने पत्र लिखकर संबधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
















