भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म की FIR, जांच कर रही पुलिस

भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के खिलाफ थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राय के कार्यालय में एक युवती काम कर रही थी। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवती का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

गाजियाबाद। भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता के दफ्तर में कार्यरत युवती ने इस संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाजपा के लाजपत नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के खिलाफ थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राय के कार्यालय में एक युवती काम कर रही थी। आरोप है कि भाजपा नेता ने युवती का मानसिक एवं शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

तंग आकर पीडि़ता को पुलिस से शिकायत करनी पड़ी। पुलिस ने धारा-328, 376 में मदन राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, यह मामला प्रकाश में आने के बाद भाजपा की स्थानीय इकाई में भी बेचैनी देखने को मिल रही है।