वंसुधरा वेंडिंग जोन में पांच लोगों को मिले क्योस्क

-इंतजार के बाद पथ विक्रेताओं को मिली सुविधा

गाजियाबाद। वंसुधरा जोन में सड़को पर फैले अतिक्रमण से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर की खूबसूरती को भी बढ़ावा मिलेगा। गुरूवार को मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर और परियोजना निदेशक ने संयुक्त रूप से वंसुधरा जोन में वेंडिग जोन का शुभारंभ किया। वंसुधरा जोन में वेंडिग जोन न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, इसके साथ सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती थी। मगर अब नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण बनाने के साथ उसकी सुंदरता बढ़ाने के लिए पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन का उपहार भेंट किया है। इस दौरान आधा दर्जन पथ विक्रेताओं को क्योस्क सौंपा गया। अब पथ विक्रेताओं को व्यापार के लिए सामान इधर से उधर लेकर भटकने की जरूरत नही पड़ेगी। एक जगह रहकर अपना व्यापार कर सकेंगे।मेयर ने नारियल फोड़कर क्योस्क का उद्घाटन किया। साथ ही मौके पर 5 विक्रेताओं को क्योस्क सौंपते हुए बताया कि ठेली रेहड़ी पटरी वालो के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे है। जिसका नतीजा यह है कि वेंडिग जोन से सड़क पर फैला अतिक्रमण मुक्ता होगा और शहर की सफाई व्यवस्था भी बनी रहेगी। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद नगर निगम ने यह पहल की है और गरीब लोगों के रोजगार को बढ़ावा देने साथ साथ शहर को सुंदर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। पुरुष के साथ-साथ महिलाओ को भी क्योस्क वितरण के लिए कहा ताकि हमारे शहर की महिलाएं भी परिवार के लालन पालन में बराबर का हिस्सा दे सकें और उनका मनोबल भी बढ़े।नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि क्योस्क शहर के अन्य जोनों में भी लगाए जाएंगे। जिससे शहर वासियों को राहगीरों को भीड़-भाड़ से मुक्ति मिलेगी और अवैध अतिक्रमण को हटाया जा सकेगा। प्रथम चरण में वसुंधरा जोन में 35 से 40 क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, दूसरे चरण में 25 क्योस्क वसुंधरा जोन में ही स्थापित किए जाएंगे। अन्य भीड़भाड़ इलाकों में भी पथ विक्रेताओं के लिए कियोस्क बनाने की योजना चल रही है। क्योस्क मिलने पर पथ विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें काफी राहत का महसूस हुआ। पहले निश्चित स्थान में होने के कारण व्यापार करने में काफी कठिनाई आ रही थी। अब आसानी से अपने क्योस्क में सामान रखकर माल बेचने में सुविधा रहेगी। इस दौरान पथ विक्रेताओं ने नगर निगम का आभार प्रकट किया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद पति राजकुमार, नरेश भाटी उपस्थित रहे।