स्वच्छता सर्वेक्षण पर फोकस, नो ड्यूज के बाद 895 लोगों को एनओसी जारी

कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण पर नगर आयुक्त ने एनजीओ के वॉलिंटियर्स संग बनाई कार्य योजना

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 को लेकर शहर में नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था से लेकर रंगाई-पुताई कराने के साथ निकाय चुनाव में बेहतर तरीके से तैयारियां कराई जा रही है। नगर आयुक्त डॉ.नितिन गौड़ के नेतृत्व में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर गतिविधि गतिमान है। वहीं,शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ सौंदर्यीकरण आदि कार्य भी कराए जा रहे है। नगर आयुक्त ने बताया कि निकाय चुनाव के चलते नो ड्यूज के सर्टिफिकेट जारी होने के बाद अब तक निगम अधिकारियों द्वारा 868 लोगों को एनओसी जारी की जा चुकी हैं। जबकि शहर में 1263 बूथ भी तैयार करए गए है।

आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शहरवासियों की समस्याओं का निस्तारण भी तत्काल कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों द्वारा रोजाना आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर समाधान भी किया जा रहा है। ईद त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए सफाई व्यवस्था के साथ ईदगाह की रंगाई-पुताई के साथ अन्य व्यवस्था भी बेहतर तरीके से कराई जा रही हैं। नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की टीम बेहतर कार्य कर रही है। इसमें शहरवासियों का सहयोग भी मिल रहा है। शहर से कूड़ा-कचरा पृथक्करण को लेकर भी नगर आयुक्त ने एनजीओ के वॉलिंटियर्स के साथ कार्य योजना बनाई है। ताकि शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सकें।

शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नई योजनाओं पर अब निगम कार्य कर रहा हैं। सामाजिक संस्थाओं और वॉलिंटियर्स के साथ वार्ता की गई। नगर निगम मुख्यालय ऑफिस में प्लास्टिक ट्रूपर्स टीम के साथ वार्ता की गई। जिससे शहर को प्लास्टिक मुक्त करने, हरा-भरा बनाए रखने, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कचरे का पुनचक्रण पर योजना बनाई गई। वहीं, कूड़े-कचरे का सदुपयोग कर इसे इस्तेमाल में लाने की कार्रवाई भी की जा रही हैं। नगर निगम द्वारा सोसायटी से लेकर उन्हें खाद देने की मुहिम भी चलाई गई। इसमें कई एनजीओ अब नगर निगम के साथ श्वेता कंचन प्लास्टिक ट्रूपर्स के रूप में टीम के साथ बेहतर कार्य कर रही हैं।

धार्मिक स्थलों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण, कांच का पुर्नचक्रण, बड़े पेड़ों में फंंसे ट्री गार्ड को हटाने एवं प्लास्टिक के बदले खाद की व्यवस्था कराने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस दौरान नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, उद्यान प्रभारी डॉ.अनुज कुमार सिंह को प्लास्टिक ट्रूपर्स वॉलिंटियर्स का विशेष सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।