-फाल्गुन अमावस्या पर भंडारे का आयोजन
गाजियाबाद। गरीबों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है। इससे न सिर्फ गरीब अपनी भूख मिटाने के बाद दिल से आशीर्वाद देते हैं, बल्कि ऐसा करने वालों को भी आत्मसंतुष्टि की अनुभूति होती है। शनिचरी अमावस्या पर शनिवार को सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता द्वारा कालका गढी पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा कि शनिवार के दिन ये अमावस्या पडऩे के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से शनि संबंधी कष्टों से मुक्ति मिलती है। जो लोग शनि दोष शनि साढ़ेसाती शनि की ढैया या शनि संबन्धी किसी अन्य परेशानी से पीडि़त हैं। उन लोगों के लिए शनिश्चरी अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्ना होते हैं और शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। भंडारे में सैकड़ो श्रृद्धांलुओं ने भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। प्रेम चंद गुप्ता ने कहा भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाने से ज्यादा अच्छा और कोई काम नहीं है। इससे न सिर्फ भूखों की आत्मा तृप्त होती है, बल्कि परमात्मा भी आशीर्वाद देते हैं।
















