अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की शहर विधानसभा इकाई का गठन

गाजियाबाद। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को शहर विधानसभा इकाई का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि शहर विधानसभा इकाई में कुल 35 कारोबारियों को जगह दी गई। जिसमें श्रीपाल यादव को अध्यक्ष व मंयक सिंघल व अरविंद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष के पद पर अजय, महामंत्री पद पर हरदत्त पहलवान व जीतू गौतम, वरिष्ठ चैयरमैन के पद पर शम्मी यादव व शुभम गर्ग, चैयरमैन के पद पर राहुल यादव, सतपाल यादव, योगेश शर्मा व अमित चौधरी को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर 9 व सचिव के पद पर 13 कारोबारियों को जगह दी गई है। इस मौके पर अनिल गर्ग, दीपक गर्ग, प्रेमप्रकाश चीनी, अमन शिशौदिया, राजेन्द्र राजू, महेन्द्र कुमार, जनमोहन जोन, विनोद अग्रवाल, नानक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।