सीवर कर समाप्त कराने की मांग
गाजियाबाद। भाजपा के पूर्व पार्षद मुकेश त्यागी ने सीवर कर को समाप्त करने की मांग की है। इस संबंध में मेयर को पत्र लिखा गया है। पत्र में पूर्व पार्षद त्यागी ने कहा है कि नगर निगम गाजियाबाद जब 1971 के बाद पालिका थी, भंग थी। धर्मेंद्र देव मिश्रा पालिका के प्रशासक थे। नगर पालिका गाजियाबाद में सीवर व्यवस्था हेतु प्रशासक द्वारा विश्व बैंक से 9 करोड़ कर्ज लिया गया था। जिसकी पूर्ति हेतु पालिका व निगम पर सीवर कर आरोपित किया गया था। उन्होंने कहां कि यह लगभग 1986-87 की बात है। पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी द्वारा सीवर कर समाप्त करने हेतु पूरे शहर में पैदल यात्रा निकाली गई थी तथा साइकिल पर सवार होकर दिल्ली लोकसभा स्पीकर एवं बलराम जाखड को ज्ञापन दिया गया था। जिस तरह से टोल की मियाद पूर्ण होने पर टोल फ्री हो जाता है। क्या 9 करोड़ रुपये लगभग 33-34 वर्ष बाद भी पूरे नहीं हुए हंै। उल्लेखनीय है कि जिस नगर निगम में जल संस्थान है, वहीं पर सीवर कर लिया जाता है। सभी नगर निगमों में लागू नहीं है। पूर्व पार्षद ने इन तर्कों का हवाला देकर सीवर कर को समाप्त करने की मांग की है।
















