पूर्व डीएसपी राष्ट्रीय लोकदल में हुए शामिल

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के बढत कद को देखते हुए विपक्ष में खलबली भी मचने लगी है। गुरूवार को पूर्व डीएसपी, स्वर्ण पदक विजेता अशोक राणा रालोद में शामिल हो गए। कविनगर स्थित कैंप कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया रालोद में शामिल होने पर अशोक राणा का पार्टी में फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। रालोद के जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने बताया कि अशोक राणा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शमिल हुए हैं। उनके साथ शिवशंकर सिंह, देवीराम और उदयवीर सिरोही ने भी रालोद की सदस्यता ग्रहण की। अशोक राणा साहिबाबाद, लोनी, विजयनगर, हापुड़ एवं गढ़मुतेश्वर के प्रभारी निरीक्षक के पद पर कार्य कर चुके हैं। मेरठ में डिप्टी एसपी के पद पर रहते हुए 2017 में रिटायर हुए थे। राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह ने कहा कि अशोक राणा के रालोद में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और भविष्य में और भी कई ज्वाइनिंग पार्टी में होंगी। अशोक राणा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वे पूरी ताकत के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में किसान परेशान हैं। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, वरिष्ठ रालोद नेता अमरजीत सिंह बिड्डी, क्षेत्रीय महासचिव ओडी त्यागी व प्रदीप त्यागी आदि प्रमुा रूप से मौजूद रहे।