नगर विकास मंत्री एके शर्मा को नगर निगम जलकल यूनियन के पूर्व अध्यक्ष ने दी बधाई

यूनियन के पूर्व अध्यक्ष करण त्यागी ने कैबिनेट मंत्री से की मुलाकात, अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा को नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर है। समर्थक एवं चाहने वाले लगातार एके शर्मा से मिलकर उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम जलकर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष करण त्यागी ने समर्थकों के साथ नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।कैबिनेट-मंत्री-AK-Sharma

1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने नौकरी से वीआरएस लेकर जनवरी 2021 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अधिकारियों में शामिल रहे हैं। स्वच्छ एवं ईमाइनदार छवि के एके शर्मा को उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार में अहम जिम्मेदारी दी गई है। बतौर आईएएस अधिकारी एके शर्मा ने अपने कार्यकाल के समय कई ऐसे काम किए, जिनकी वजह से उनका खूब तारीफ हुई। अरविंद कुमार शर्मा को उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा और अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुजरात में नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते 2001 से 2013 के बीच सीएम कार्यालय में रहे। लेकिन बाद में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अपने साथ अरविंद कुमार शर्मा को पीएमओ लेकर आ गए। 2014 में वह पीएमओ में संयुक्त सचिव के पद पर रहे। उसके बाद प्रमोशन पाकर सचिव बने।

कैबिनेट मंत्री को बधाई देते हुए करण त्यागी ने कहा जिस तरह से आईएएस अधिकारी के रूप में एके शर्मा ने सफलताएं अर्जित की उसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री के रूप में सफलता के नये मुकाम स्थापित करेंगे। एके शर्मा आईएएस अधिकारी के रूप में काम करने वाले अधिकारी रहे हैं और उनके नगर विकास विभाग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विभाग दिये जाने से इन विभागों में विकास कार्यों को रफ्तार एवं नई दिशा मिलेगी। एके शर्मा को बधाई देने वालों में अनुज त्यागी, अभिषेक त्यागी, आशीष त्यागी आदि शामिल थे।