विकास की नींव, गांव-कॉलोनी तक पहुंचेगा विकास: नंद किशोर गुर्जर

-लोनी में भाजपा ने वो कर दिखाया, जो आजतक किसी ने प्रयास तक नही किया
-2 करोड़ के विकास कार्यों का लोनी विधायक ने किया शिलान्यास/लोकार्पण

गाजियाबाद। जर्जर सड़क एवं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोनी विधायक ने लोनी वासियों को 2 करोड़ रूपए की लागत से विकास कार्यो की सौगात दी। लोनी की जनता पिछले कई वर्षो से टूटी सड़क एवं जलभराव की समस्या से जूझ रही थी। मगर अब विकास कार्य होने से उनकी समस्यों का समाधान हो जाएगा। रविवार को लोनी देहात में करीब 2 करोड़ की लागत से आधा दर्जन सड़कों का लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। क्षेत्र की जनता ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर का ढोल नगाड़े बजाकर और लड्डू बांटकर आभार व्यक्त किया।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बार पुन: सादगी का परिचय देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक सूरजपाल, वीरेंद्र, नीटू भाटी आदि ने 39.55 लाख की लागत फारुखनगर-सिरोरा मार्ग से भूपखेड़ी मार्ग, 7 लाख 34 हजार की लागत से पाइप लाइन से राजपुर मार्ग, 10 लाख 40 हजार की लागत से बन्थला-ढिकौली मार्ग से मन्डोला मार्ग, 34 लाख 21 हजार की लागत से फारुखनगर से सिरोरा मार्ग, 19 लाख 63 हजार की लागत से फारुखनगर से रिस्तल नग से ग्राम महमूदपुर प्रधान भागमल के घर तक, 22.76 लाख की लागत से चिरोड़ी से कोतवालपुर मार्ग समेत लगभग 2 करोड़ की लागत से विभिन्न मार्गों का शिलान्यास और लोकार्पण कर लोनी की जनता को जर्जर मार्ग और जलभराव से मुक्ति दिलाई।विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि इन विकास कार्यों के अतिरिक्त भी कोरोना महामारी के कारण रुके हुए विकास कार्यों और करोड़ों के टेंडर किये जाने है। जिससे आने वाले समय में लोनी एक आदर्श विधानसभा बनेगी।
आज लोनी की चर्चा पूरे प्रदेश भर में हो रही है। क्योंकि हमने शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सड़क, पानी, कानून व्यवस्था हर क्षेत्र में पिछले 4 सालों में वो कर दिखाया है जो आजतक किसी ने भी करने का प्रयास भी नही किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्या, सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का लगातार आशीर्वाद एवं सहयोग मिल रहा है। नही तो एक समय था जब लोनी देहात में सड़कें न के बराबर थी। शहरी क्षेत्रों से लोग पलायन कर रहे थे। लोगों की सोच बदली है, क्योंकि विकास को हम गांव देहात और कॉलोनियों की हर एक गलियों तक लेकर गए है।
जलभराव की समस्या हमारे सामने अंतिम बची हुई समस्या है जिसके निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। आने वाला समय लोनी के भविष्य के लिए स्वर्णिम होगा और लोनी एनसीआर की सर्वश्रेष्ठ विधानसभा होगी जिसके लिए हम संकल्पित है। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिक्षक दिवस पर सभी गांवों के लाइब्रेरी का निरीक्षण कर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति कोमल गुर्जर, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पं ललित शर्मा, भागमल नेताजी, लोनी देहात मण्डल अध्यक्ष अशोक त्यागी, कपिल प्रधान, सचिन प्रधान, मण्डल महामंत्री प्रमोद कसाना, अरुण नेताजी, मिंटू गुर्जर, चंद्रमल भाटी, प्रवीण भड़ाना, गौरव प्रधान, मनोज कसाना, गौरव मावी, नवीन प्रधान, जग्गू, विकास, प्रमोद मास्टर राकेश, विनय त्यागी आदि उपस्थित रहें।