अंतरिक्ष ग्रीन टावर कौशांबी में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

-मानसिक स्वस्थता के लिए भी शारीरिक स्वस्थ रहना जरुरी: मनोज गोयल

गाजियाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर रविवार को पार्षद मनोज गोयल द्वारा अंतरिक्ष ग्रीन टावर कौशांबी में मैक्स हॉस्पिटल द्वारा आयोजित फ्री हेल्थ कैंप का शुभारंभ किया गया। समाजसेवी पवन सैनी के नेतृत्व में कैंप का आयोजन किया गया। शुगर, कोलेस्ट्रॉल आंखों तथा दांतो के चेकअप कैंप किए गए। 115 लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। कैंप में शुगर, कोलेस्ट्रॉल आंखों तथा दांतो की जांच की। कैंप में आए डॉक्टरों ने दांतों के मरीजों की जांच की। उन्होंने दांतों की साफ सफाई के तरीकों के विषय में लोगों को आवगत कराया।

पार्षद मनोज गोयल ने कहा आयोजित कैंप में डॉक्टरों ने खानपान को लेकर मरीजों को सलाह दी गई। पहला सुख निरोगी काया। कोई आदमी तभी अपने जीवन का पूरा आनंद उठा सकता है, जब वह शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए मानसिक स्वस्थता के लिए भी शारीरिक स्वस्थ रहना अनिवार्य है। इस मौके पर भाजपा नेता अवधेश कटियार, शिव शंकर उपाध्याय, गीता सैनी, तुषार, मधु शर्मा, मित्रसेन वर्मा, जेवी सिंह, मोहम्मद निसार सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।