गाजियाबाद। 47वीं वाहिनी पीएसी गोविंदपुरम जवानों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कैंप की शुरूआत कमांडेंट योगेश सिंह आईपीएस ने फीता काटकर शुभारंभ किया। सोमवार को यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नेहरू नगर द्वारा जवानों को चिक्तिसा शिविर की सुविधा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट योगेश सिंह ने कहा 47वीं वाहिनी पीएसी का परिवार उनका परिवार है।
परिवार के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन करना जितना उनकी जिम्मेदारी उतना ही हमारी भी है। इसलिए आज निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। कैंप में 200 के करीब विभिन्न पुलिसकर्मियों व रंग रुठो ने अपना व अपने परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चिकित्सकों ने शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए आए पुलिसकर्मियों से बीपी, शुगर, ईसीजी व अन्य कई प्रकार की जांच कराकर परामर्श लिया।
यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जवानों के साथ जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क इलाज करने में जिलेभर में अग्रणी रहा है। डॉ. अंजना टोले स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अखिलेश जनरल फिजिशियन, डॉ अजेंद्र नेत्र विभाग ने जांच के लिए आए जवान एवं उनके परिवारों की जांच कर सुलभतापूर्वक परामर्श दिया। इस मौके पर मार्केटिंग मैनेजर असलम खान ,नर्सिंग स्टाफ मनीषा दास, नरेंद्र, पवन ने अपना सहयोग प्रदान किया।
















