-जन आशीर्वाद सभा के लिए रालोद ने झोंकी ताकत
मुरादनगर। 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी की होने वाली जन आशीर्वाद सभा के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस सभा से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार की तैयारी समझी जा रही है। इसलिए इस जनसभा को सफल बनाने के लिए पार्टी पुरजोर कोशिश कर रही है। क्योंकि इस सभा से ही कई नेताओं के पद भी तय होंगे और अन्य पार्टियों को भी भीड़ जुटाकर यह संदेश दिया जाएगा कि हम किसी से कम नहीं खासकर मुरादनगर में कार्यक्रम रखने के पीछे भी कई कारण हैं। आसपास जाट बाहुल्य अल्पसंख्यक वर्ग के क्षेत्र हैं। यदि पार्टी की सभा यहां सफल होती है। वह आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने में भी महत्वपूर्ण होगी यहां के कार्यक्रम का संदेश असर दूर तक पार्टी को प्रभावित करेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया। इस बारे में रजापुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष रह चुके अजय चौधरी ने बताया कि 16 अक्टूबर को गुड़ मंडी रावली रोड की तैयारी के लिए एक जनसभा युवाओं की भोपुरा हर्ष विहार में आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी ने की और संचालन प्रीतम लाल गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अजय प्रमुख पूर्व प्रत्याशी विधानसभा और एक जनसभा का आयोजन काजीपुरा गांव में किया गया। जिसका आयोजन अमित खुटैल काजीपुरा ने किया व बयाना गांव में सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी, युवा महानगर अध्यक्ष हिमांशु नागर, विनीत चौधरी, डॉ अजय चौधरी, विशाल सिरोही एडवोकेट, अंकित एडवोकेट उपस्थित रहे।
















