गाजियाबाद। गाजियाबाद एक त्रिवेणी शहर है, जहां यमुना गंगा की तहजीब है। यह एक ऐसा जिला है कि जब भी देश पर कोई आपदा आई है तो जिले ने आपदा में सहयोग दिया है। जब देश में भुखमरी थी तो इस जिले ने ज्यादा अनाज पैदा किया था। जब औद्योगिक क्षेत्र बनाने जरूरत पड़ी तो गाजियाबाद ही सबसे पहला उत्तर प्रदेश का जिला था, जहां किसानों ने अपनी जमीन औद्योगिक लगाने के लिए दी थी। आज प्रदेश में गाजियाबाद औद्योगिक में प्रथम स्थान पर है।
यह बातें मंगलवार को गगन एंक्लेव आरडब्लूए द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा ने कही। उन्होने कहा उत्तर प्रदेश में कार्य करने का मेरा एक सपना था जो पार्टी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा ब्राह्मण की मान्यता सबको साथ सबका विकास के मूल भावना को लेकर चलना है। गोत्र अलग हैं लेकिन सब एक हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण और द्विज की रक्षा करने स्वयं ईश्वर अवतरित हो जाते हैं और अत्याचारियों का नाश करते हैं। उन्होंनेे आह्वान किया कि वह सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दें। ऐसा करने से हमेशा आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी। भाजपा नेता एवं आरडब्लूए अध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज ने भारत माता की तस्वीर भेंट कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















