गणपति महोत्सव: श्रद्धालुओं ने की भगवान गणेश की पूजा अर्चना

गाजियाबाद। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालु इस बार घरों में रहकर ही गजानन की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालु भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गणपति महोत्सव के दौरान सेक्टर-1 वैशाली में शनिवार को निवर्तमान पार्षद डॉक्टर मनोज गोयल द्वारा समाजसेवी अनुराग भटनागर के यहां पूजा अर्चना की। डॉक्टर मनोज गोयल ने कहा किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले गजानन की पूजा अर्चना की जाती है। भगवान श्री गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार के विघ्न दूर होते हैं।

इस अवसर पर प्रीति भटनागर, वंशिका, छवि, आर्यवीर, संदीप वर्मा, कैलाश गोयल, रानी वर्मा, संजीव चौहान, अशोक गुप्ता, गीता गुप्ता, सतीश ध्यानी, सीमा ध्यानी, सुमित, साक्षी, रेनू चौहान, श्याम शर्मा, प्रियंका शर्मा, रूबी कपूर सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।