कोरोना संकट काल में जीडीए बना मददगार

-मोदीनगर अस्पताल को भेंट किए 10 लीटर के 20 सिलेंडर

गाजियाबाद। कोरोना काल में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत के चलते गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने भी मदद के लिए आगे आ गया है। गुरूवार को जीडीए परिसर में जिले के नोडल अधिकारी डॉ. सेंथिल पांडियन सी की उपस्थिति में कार्यवाहक जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर, सीडीओ अस्मिता लाल, एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर जनहित में मोदीनगर ईएसआई अस्पताल के लिए 10 लीटर के 20 ऑक्सीजन सिलेंडर को वैन में रवाना किया। इस मौके पर जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने ओएसडी सुशील कुमार चौबे, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी,चीफ इंजीनियर विवेकानंद सिंह, सीएटीपी आशीष शिवपुरी, ओएसडी संजय कुमार, फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार आदि की मौजूदगी में मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति एवं मोदीनगर के नोडल कोविड वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. जीपी मथूरिया को सिलेंडर उनकी सुपुदर्गी में सौंपे गए। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने बताया कि जीडीए से जुड़े कांट्रेक्टर एवं जीडीए अधिकारियों के सहयोग से सिलेंडर क्रय किए गए। इन 10 लीटर क्षमता के सिलेंडर को एक बार में दो मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकती हैं। मैसर्स उप्पल चड्ढा हाईटेक डेवलपर्स वेब सिटी प्राइवेट लिमिटेड, मैसर्स आदित्य वल्र्ड सिटी, मैसर्स सनसिटी हाईटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, मैसर्स दुर्गा इंटरप्राइजेज, कृष्णा कंस्ट्रक्शन, मनीषा प्रोजेक्ट्स, सिक्का डेवलपर्स, इकबाल कंस्ट्रक्शन आदि बिल्डर एवं कांट्रेक्टर के सहयोग से सिलेंडर दिए गए।