गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के लगातार जिले में बढ़ रहे केस के चलते अब लोगों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश का इंटीगे्रटेड कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को छुट्टी होने के चलते जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने कंट्रोल रूम में बैठकर शिकायतों का निस्तारण कराया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने जीडीए ओएसडी सुशील कुमार चौबे,एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव की मौजूदगी में संबंधित विभागों की शिकायतों को सुनने के साथ ही कंट्रोल रूम में आने वाली कॉल का भी परीक्षण किया। कंट्रोल रूम में रोजाना 300 कॉल प्राप्त हो रही है। इस कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए है। जिला प्रशासन,नगर निगम,जीडीए,पुलिस,स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली प्रत्येक शिकायतों का बेहतर तरीके से निस्तारण कराया जाएगा। ताकि जिले वासियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बनाया जा सके। कंट्रोल रूम के नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते है। उन्होंने आहवान किया कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण संबंधित विभाग के अधिकारियों से सुनिश्चित कराया जाएगा।कोरोना को लेकर कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
















