जीडीए प्रोपर्टी मेला, 1.50 करोड़ में बेचे गये 9 फ्लैट

-प्रोपर्टी मेले में अंतिम दिन उमड़ी खरीददारों की भीड़, 10 आवंटी ने खरीदे फार्म

गाजियाबाद। नवरात्रों में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में
लगाए गए दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को 9 फ्लैट बेचे गए। सिहानी गेट के पास चंद्रशिला अपार्टमेंट का एक फ्लैट और मधुबन-बापूधाम योजना के 8 एलआईजी फ्लैट को बेचा गया। इन फ्लैट को बेचने से जीडीए को करीब 1.50 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। पहले दिन मंगलवार को 50 लाख रुपए में 4 भवनों को बेचे जाने के बाद तत्काल आवंटन किया गया। बुधवार को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक मेले में खरीदारों की खूब भीड़ उमड़ी।
जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के निर्देश पर रिक्त संपत्तियों को पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत बेचने के लिए मेले में 1968 संपत्तियों को रखा गया था। मगर दोनों दिन में 13 फ्लैट 2 करोड़ रुपए में बेचे जाने के बाद इन्हें तत्काल आवंटित कर दिया गया। जीडीए के अपर सचिव एवं संपत्ति प्रभारी सीपी त्रिपाठी के नेतृत्व में ओएसडी सुशील कुमार चौबे,अधिशासी अभियंता मनोज सागर, अधिशासी अभियंता मानवेंद्र कुमार सिंह अधिशासी अभियंता आलोक रंजन, अधिशासी अभियंता आरबी सिंह, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार, अजय कुमार वर्मा आदि जीडीए अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जीडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि मेले में दूसरे दिन पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत मधुबन-बापूधाम योजना के 8 एलआईजी फ्लैट और एक फ्लैट चंद्रशिला अपार्टमेंट का बेचा गया। इन 9 फ्लैट को आवंटित किए जाने के बाद जीडीए को 1.50 करोड़ रुपए की आय हुई है। दो दिन में 13 फ्लैट बेचे जाने पर 2 करोड़ रुपए की आय हुई है। मेले में 10 आवंटियों ने आवेदन फार्म को खरीदा। जीडीए की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भवनों का खरीदने के लिए लोग रूचि ले रहे है। बैंकों से भी लोन लेने के लिए जानकारी ली गई। आवेदकों की रूचि को देखते हुए आज यानि कि 14 अक्टूबर से अवकाश को छोड़कर प्रत्येक कार्यदिवस में जीडीए सभागार में भवनों को बेचने के लिए शिविर लगाया जाएगा। इन फ्लैट को खरीदने वालों को मौके पर बैंक से लोन की व्यवस्था भी कराई गई। जीडीए की मधुबन-बापूधाम में टू बीएचके-93 फ्लैट,106,तीन बीएचके-48,52,स्टडी 46 और 6 फ्लैट पाकेट एफ में 236 फ्लैट, मिनी एमआईजी-25,27, एलआईजी-49 में एमआईजी-26 फ्लैट, वैशाली के मंदाकिनी, अलकनंदा अपार्टमेंट में एमआईजी-26 फ्लैट, कोयल एंक्लेव योजना में वन बीएचके-26 और टू बीएचके-340, वन बीएचके-123 फ्लैट, इंद्रप्रस्थ योजना में टूबीएचके 199 और टाइप टू-113 फ्लैट, स्टडी-18 फ्लैट, चंद्रशिला अपार्टमेेंट में टूबीएचके 3 बॉलकॉनी-13, 4 बालकॉनी-20 फ्लैट, संजयपुरी मोदीनगर योजना में ईडब्ल्यूएस-70 फ्लैट समेत कुल मिलाकर 1968 फ्लैट को पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत बेचने के लिए रखे गए हंै।