31 मार्च तक 279 करोड़ शमन शुल्क वसूली करने का लक्ष्य किया निर्धारित
गाजियाबाद। बिल्डर से लेकर मकान में किए गए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश ने अवैध निर्माण करने वालों से कंपाउंडिंग शुल्क वसूलने के लिए जोनवार लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इसके तहत अब जीडीए के सभी 8 जोन के प्रवर्तन प्रभारियों ने नोटिस जारी कर शमन शुल्क की वसूली तेज कर दी है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश के तहत 31 मार्च तक शमन शुल्क वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। इसके तहत जीडीए के प्रवर्तन जोन-1 का 2.50 करोड़ रुपए, प्रवर्तन जोन-2 का 3.10 करोड़, प्रवर्तन जोन-3,30 लाख रुपए, प्रवर्तन जोन-4 का 4.40 करोड़, प्रवर्तन जोन-5 का 8.70 करोड़, प्रवर्तन जोन-6 का 4.40 करोड़, प्रवर्तन जोन-7 का 2.40 करोड़, प्रवर्तन जोन-8 का 2.10 करोड़ रुपए लक्ष्य निर्धारित किया हैं। कुल मिलाकर 31 मार्च तक अवैध निर्माण करने वालों से कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में 297 करोड़ रुपए वसूली करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जीडीए सचिव ने बताया कि शहर में बिल्डरों से लेकर अन्य लोगों ने नक्शे के विपरीत अवैध रूप से निर्माए किए गए है। शमन नियमावली-2020 के तहत अब अवैध निर्माण करने वालों से शमन शुल्क वसूला जाएगा। इसके लिए जीडीए के सभी प्रवर्तन जोन प्रभारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है। ताकि 31 मार्च तक यह शमन शुल्क वसूली कराई जा सके। अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए जा रहे है। वहीं,प्रवर्तन जोन प्रभारियों द्वारा कंपाउंडिंग शुल्क निर्धारित करते हुए वसूली भी कराई जा रही हैं।














