गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर जिला महानगर संगठन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में महानगराध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पार्टी से जुड़े नए युवाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमन राजदान व मोहम्मद तारिक को महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की अनुमति से की गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों को बढ़ा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। लोक दल इस बात का विरोध करती है। राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर उत्तम कुशांत, गौरव, प्रिंस, विकास, राहुल, साहिल, पंकज, गुलशन, राजू, रोहित, दिलशान, अभिषेक, कपिल चौधरी, ऑडी त्यागी, प्रदीप त्यागी, विजय कौशिक, दीपक नागर, कुर्बान अली व अभिषेक त्यागी आदि उपस्थित रहे।
















