गाजियाबाद एंट्री प्वाइंट आनंद विहार का निगम ने किया सौंदर्यीकरण

गाजियाबाद। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गाजियाबाद की सभी प्रमुख एंट्री को ध्यान में रखकर योजनाबद्ध तरीके से वहां का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसी क्रम में सर्वप्रथम दिल्ली से गाजियाबाद एंट्री प्वाइंट आनंद विहार का सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। सप्ताहभर तक चले कार्य में सेंट्रल वर्ज पर बड़ी-बड़ी झाडिय़ों को काटकर सुंदर गार्डन के रूप में तब्दील किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 हेतु मेयर आशा शर्मा के निर्देशन में शहर के अन्य पार्कों के सौंदर्यीकरण का भी कार्य योजनाबद्ध तरीके से नगर निगम अधिकारियों द्वारा शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण अभियान के अंतर्गत पूरे शहरभर का निरीक्षण के दौरान ऐसे कई स्थान चयनित किए हैं, जहां पर सौंदर्यीकरण, मरम्मत व अन्य कार्य कर शहर को प्रदूषण मुक्त व सुंदर बनाया जाएगा। जिसके क्रम में गाजियाबाद एंट्री प्वाइंट आनंद विहार पर एलईडी लाइट से वेलकम गाजियाबाद लिखा जाएगा।